Shikhar Dhawan: गब्बर’ की बॉलीवुड में एंट्री! इस फिल्म में….नजर आएंगे धवन, पूरी हुई…शूटिंग

मुंबई। गब्बर के नाम से फेमस पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार धवन मेन स्ट्रीम में अपनी एक्टिंग की शुरुआत करने वाले हैं। खबरों की माने तो शिखर ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। हालांकि, इस फिल्म के टाइटल का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

 



निर्माताओं को परफेक्ट लगे धवन

शिखर धवन हमेशा से ही सभी एक्टर्स का बहुत ज्यादा सम्मान करते हैं। सब उन्हें अभिनय की दुनिया में कदम रखने का मौका मिला तो उन्होंने इसे गंवाया नहीं। वहीं निर्माताओं को भी शिखर धवन इस रोल के लिए परफेक्ट लगे हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

बता दें कि मेकर्स ने कुछ महीने पहले गब्बर को इस रोल के लिए अप्रोच किया था। फिल्म में धवन का प्रॉपर फुल लेंथ रोल है। खबरों की मानें तो यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

इस सीजन में अब तक बनाए है 421 रन

वहीं बात करें आईपीएल 2022 में शिखर धवन के प्रदर्शन कि तो उन्होंने अब तक 13 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 38.27 की औसत से 421 रन बनाए हैं। धवन आईपीएल 2022 में अब तक 3 अर्धशतक जड़ चुके हैं। इस सीजन में नाबाद 88 रन उनका अब तक का सर्वाधिक स्कोर है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!