छत्तीसगढ़ : चित्रकोट जलप्रपात में मौत का LIVE वीडियो आया सामने…..युवती ने देखते ही देखते लगा दी छलांग… देखिये

जगदलपुर. जगदलपुर के चित्रकोट से एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चित्रकोट में इस तरह की घटना के बाद हड़कंप मच गया है। इधर पुलिस की टीम लगातार युवती की तलाश कर रही है। हालांकि ये पता नहीं चल पाया युवती कौन थी और खुदकुशी की वजह क्या थी।

 



आज दोपहर बाद करीब 2 बजे चित्रकोट जलप्रपात की खुबसूरती देखने के लिए पर्यटकों की मौजूदगी थी, तभी पीछे के रास्ते से एक युवती जलप्रपात के बीचों बीच पहुंच गयी और फिर देखते ही देखते वो 100 फीट गहरे पानी में कूद गयी

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

युवती का कोई पता नहीं चल पाया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक पीला सूट पहनी हुई युवती जलप्रपात के बीच खड़ी है।

वीडियो बनाने वाले लोग उसे चिल्लाकर रोकने की कोशिश कर रहे हैं। एक बार वो जलप्रपात में कूदने के लिए पोज बनाती है, लेकिन 1 सेकंड के लिए रूक जाती है, उसके सेकंड भर बाद ही युवती पानी में छलांग लगा देती है। 100 फीट उपर से वो पानी के साथ ही नीचे गिरती नजर आ रही है और फिर गहरे पानी में समा जाती है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी, पुलिस की टीम गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची, लेकिन युवती को अभी तक नहीं निकाला जा सका है।

इधर जानकारी ये आ रही है कि चित्रकोट में पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए पर्यटन स्थल पर पुलिस की तैनाती रहती है, लेकिन आज वहां पुलिस बल की भी तैनाती नहीं थी।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

Related posts:

error: Content is protected !!