छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां न्याय योजना के माध्यम से लोगों के सामाजिक और आर्थिक अधिकार को सुनिश्चित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज 21 मई को राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत हितग्राहियों और किसानों को वर्चुअल माध्यम सेे राशि का अंतरण किया।

 



इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री महंत राम सुंदरदास के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय स्थित शंकराचार्य भवन, बागबाहरा रोड महासमुंद में राशि अंतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से उपस्थित कृषक, हितग्राहियों को आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष करने की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री ने आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ वर्ष 2021 -22 की पहली किस्तमें प्रदेश के 22 लाख 87 पंजीकृत किसानों को फसल उत्पादन के लिए आदान सहायता की प्रथम किस्त की राशि 1720. 11 करोड़ रुपए उनके बैंक खातों में अंतरित की गई।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, QR पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर आरोपी हो जाता था फरार, कार जब्त

इसी तरह राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत प्रदेश के 3 लाख 55 हजार हितग्राहियों को 71.08 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण उनके खातें में किया गया। मिली जानकारी अनुसार महासमुंद ज़िले में 139682 किसानों से खरीफ वर्ष 2021 -22  में समर्थन मूल्य पर धान ख़रीदा गया। उन्हें आज आदान सहायता की प्रथम किस्त की राशि लगभग 121.72 करोड़ उनके बैंक खाते में आयें।

इस अवसर पर महासमुंद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री महंत राम सुंदरदास ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने जो-जो वादा किये थे उसे समय से पूर्व ही पूरा कर लिया जा रहा है। आज राजीव गांधी जी की सपनों के अनुरूप आम आदमी को न्याय मिले इस दृष्टि से माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहे है।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना एवं गोधन न्याय योजना से आम आदमी से लेकर खास आदमी तक को इन योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। एवं आर्थिक सशक्तिकरण की ओर बढ़ रहा है। गोधन न्याय योजना के तहत गौ माता की सेवा का कार्य कर रही है। उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए राज्य  संकल्पित है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Double Murder Arrest : डबल मर्डर और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 माह की मासूम बच्ची की गला घोंटकर की थी हत्या...पूरी खबर पढ़िए...

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधायक श्री विनोद चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में किसान, मजदूर, गरीब खुशहाल है। राज्य में किसान और गरीबांे को हजारों करोड़ रुपए दिए गए, ताकि उन्हें समृद्ध बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार गांव के विकास के लिए बेहतर कार्य कर रही है। राज्य शासन द्वारा लगातार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर फैसला लिया जा रहा है और उसे जमीनी स्तर पर भी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आम आदमी को भी आर्थिक रूप से सशक्त बनाना चाह रही है। गोधन न्याय योजना से कई पशुपालक किसान आर्थिक रूप से मजबूत हुए है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Double Murder Arrest : डबल मर्डर और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 माह की मासूम बच्ची की गला घोंटकर की थी हत्या...पूरी खबर पढ़िए...

उन्होंने कहा कि आज गौठानों के माध्यम से समूह को विभिन्न आजीविका से जोड़कर महिलाओं को मजबूत बनाया जा रहा है। और गौठानों को मिनी उद्योग के रूप में विकसित किया जा रहा है।

error: Content is protected !!