Scooty Thief Janjgir : स्कूटी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, सिवनी गांव के रामकुमार राठौर ने 16 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी स्कूटी को अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली है. इस पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया था. इस बीच मुखबिर से पता चला कि नवागढ़ के पिपरा गांव अमन के पास चोरी की स्कूटी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 

इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब उसने सिवनी गांव से स्कूटी की चोरी करने की जानकारी दी. इस पर उसे गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

error: Content is protected !!