Nautapa: 25 मई से और तपेगा देश-प्रदेश, इन जगहों पर आज बारिश की संभावना

रायपुर। 25 मई से नौतपा शुरू हो जाएगा। नौतपा से पहले मौसम विभाग ने आज बारिश होने की संभावना जताई है। प्रदेश के कई हिस्सों में शाम तक बारिश के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

 



प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी भी चल सकती है। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से घटकर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित

इधर, मध्यप्रदेश में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है कि प्री मानसून एक्टिविटी की दस्तक हो गई है। जबलपुर, रीवा, उमरिया, मलाजखंड, ग्वालियर और सतना में कल हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं अगले 4 से 5 दिन में एक्टिविटी बढ़ने के आसार है। राजधानी भोपाल में आज भी बादल छाए रहेंगे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...
error: Content is protected !!