कितने चेहरे…कितने दावेदार… छत्तीसगढ़ में परिवर्तन के मूड में है केंद्रीय नेतृत्व! 

रायपुर. विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त खाने के बाद से एक सवाल भाजपा प्रदेश इकाई में उठाता रहा है। क्या अब परिवर्तन होगा और अब प्रदेश में बीजेपी का चेहरा कौन होगा? अब जबकि बीजेपी 2023 में सत्ता वापसी के लिए कमर कस चुकी है। इस सवाल पर प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी कह चुकी हैं कि चेहरा होंगे मोदी और पार्टी चिन्ह कमल।

 



जबकि प्रदेश के शीर्ष नेताओं में से एक पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कह रहे हैं कि मैं भी एक चेहरा हूं। जबकि पूर्व सीएम की कह चुके हैं मैं भी एक चेहरा हूं। कांग्रेस इस पर चुटकी ले रही है और इसे भाजपा के भीतर गुटबाजी और आपसी होड़ से जोड़कर देख रही है। बड़ा सवाल ये कि भाजपा नेताओं के खुलकर अपनी दावेदारी पेश करने से पार्टी को क्या समझा जाए?

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh Today : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आज, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

भाजपा में कई दावेदार

सात बार के विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने फिर बेबाकी से कहा है कि छत्तीसगढ़ बीजेपी में सीएम पद के कई चेहरे हैं, जिसमें उनका भी चेहरा शामिल है। बृजमोहन अग्रवाल का बयान ऐसे वक्त में आया है जब प्रदेश प्रभारी बार-बार मोदी और कमल के चेहरे पर चुनाव लड़ने की बात कर रही है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी कह चुके हैं कि बीजेपी के पास बहुत से चेहरे हैं, उसमें एक चेहरा मेरा भी है।

परिवर्तन के मूड में केंद्रीय नेतृत्व

इसी बीच अटकलें लगाई जा रही है कि केंद्रीय नेतृत्व छत्तीसगढ़ में परिवर्तन के मूड में है। अगर ऐसा है तो हाईकमान का फैसला किसके हक में जाएगा ये बड़ा सवाल है।

इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

Related posts:

error: Content is protected !!