Janjgir Paddy Scam : धान खरीदी में 2 बड़े घोटाले, 3 करोड़ से अधिक का घोटाला, FIR के बाद आरोपी फरार, पुलिस ने ये कहा…

जांजगीर-चाम्पा. जिले में धान खरीदी में 2 बड़े घोटाले हुए हैं और करीब साढ़े 3 करोड़ के घोटाले के मामले में एफआईआई के बाद आरोपी फरार हैं. पुलिस को केवल 1 आरोपी की गिरफ्तारी करने सफलता मिली है, वहीं 6 आरोपी फरार हैं. एडिशनल एसपी अनिल सोनी का कहना है कि दोनों मामले के आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है और पुलिस टीम लगी हुई है.

 



पहला मामला नवागढ़ के तुलसी धान खरीदी केंद्र का है, जहां सरकारी जमीन को रिकार्ड में दर्शाकर फर्जी तरीके से ढाई करोड़ की धान खरीदी कर ली गई. यहां 5 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और 4 आरोपी फरार है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

इसी तरह राहौद के धान खरीदी केंद्र में भी करीब 1 करोड़ का घोटाला सामने आया है. यहां भी एफआईआर के बाद आरोपी फरार हैं. पिछले दिनों इन आरोपियों को पकड़ने 48 घण्टे का टास्क तय किया गया था, लेकिन उसके बाद दोनों मामले के फरार आरोपी, पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं.

इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

Related posts:

error: Content is protected !!