Janjgir Lady Arrest : तहसीलदार की कलाई मरोड़ने, झूमाझटकी करने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजी गई जेल

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा तहसीलदार की कलाई मरोड़ने, झूमाझटकी करने वाली आरोपी महिला को कोटाडबरी चाम्पा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, चाम्पा तहसीलदार चंद्रशिला जायसवाल ने चाम्पा थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कोटाडबरी चाम्पा की महिला सुकृता बाई दिवाकर पर्ची बनवाने के लिए आई थी. यहां तहसीलदार ने उसे बताया कि न्यायालय में लंबित प्रकरण की कार्रवाई पूर्ण होने के बाद पटवारी द्वारा बनाया जाएगा, तभी सुकृता बाई तैश में आ गई थी और तहसीलदार से गाली-गलौज कर झूमाझटकी की एवं तहसीलदार की कलाई मरोड़ दी थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

घटना के बाद आरोपी सुकृता दिवाकर फरार हो गई थी,
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ Ipc की धारा 186, 294, 323, 353 के तहत जुर्म दर्ज किया था.
पुलिस ने आरोपी महिला को कोटाडबरी चाम्पा से गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!