Car Accident Janjgir : फोरलेन पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पलटी, कार में सवार थे 8 लोग, एक महिला की मौत, 1 गम्भीर महिला को बिलासपुर रेफर किया गया, 3 पुरुषों और 3 बच्चों को भी आई चोट

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के अर्जुनी गांव में तेज रफ्तार कार फोनलेन पर सड़क किनारे पलट गई. बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक गाय आ गई, जिसके बाद कार सड़क किनारे नीचे उतर गई और पलट गई. हादसे में 1 महिला की मौत हो गई है, वहीं 1 अन्य महिला को गम्भीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं कार में सवार 3 पुरुषों और 3 बच्चों को भी चोट आई है. घायलों का इलाज अकलतरा के अस्पताल में चल रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

मूलतः उत्तरप्रदेश के रहने वाला परिवार कार्यक्रम में शामिल होकर खरसिया से बिलासपुर लौट रहा था. कार में 8 लोग सवार थे. ये लोग फोरलेन पर अकलतरा के अर्जुनी गांव पहुंचे थे कि सड़क पर अचानक गाय आ गई और कार अनियंत्रित हो गई. इसके बाद कार सड़क किनारे पलट गई. हादसे में कार में सवार 8 लोग घायल हुए, जिन्हें अकलतरा अस्पताल ले जाया गया. यहां 1 महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : ट्रेलर वाहन ने अज्ञात व्यक्ति को कुचला, हादसे में व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, जांजगीर के नेशनल हाईवे का मामला, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!