Another actress died : एक और अभिनेत्री की मौत, 15 दिनों में जा चुकी है तीन एक्ट्रेस की जान, जाने क्यों…हो रहा ऐसा…जानिए विस्तार से

नई दिल्ली. फिल्म इंडस्ट्री से लगातार आत्महत्या की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच एक और बंगाली एक्ट्रेस की आत्महत्या की खबर सामने आई है। कोलकाता में मॉडल और अभिनेत्री मंजूषा नियोगी ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। एक्ट्रेस का शव उनके पाटुली स्थित घर में फंदे से लटकता मिला। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 



15 दिनों में तीन अभिनेत्रियों ने दी जान

अभिनेत्रियों द्वारा आत्महत्या करने का यह तीन दिनों में दुसरा मामला है। वहीं बीते 15 दिनों में तीन बंगाली अभिनेत्रियों ने आत्महत्या की है। सबसे पहले छोटे परदे की मशहूर अभिनेत्री पल्लवी डे ने आत्महत्या की थी। 15 मई को पल्लवी का शव उनके घर में फंदे से लटकता मिला था। पल्लवी के परिवार ने हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस ने लिव इन में रह रहे पल्लवी के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया था।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

दो दिन पहले फंदे से लटका मिला था विदिशा डे का शव

इसके बाद दो दिन पहले ही उत्तर कोलकाता में मॉडल और अभिनेत्री विदिशा डे मजुमदार का शव भी फंदे से झूलता मिला। विदिशा ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था और मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया था। पुलिस अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड के साथ रिश्तों की जांच भी कर रही है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

विदिशा के दोस्तों ने बताया कि एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड की वजह से डिप्रेशन में थीं। विदिशा ने अपने सुसाइड नोट में खुद को कैंसर होने की बात लिखी थी। जो कि गलत है।

मंजूषा नियोगी और विदिशा की मौत के मामले में एक कड़ी ये भी जुड़ती है कि दोनों अभिनेत्रियां आपस में बहुत अच्छी दोस्त थी। मंजूषा की मां के मुताबिक, विदिशा की मौत के बाद से ही मंजूषा डिप्रेशन में थी। पुलिस ने मंजूषा के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!