Increase price of cement by 55 Rs : घर बनाना हुआ और महंगा.. सीमेंट के दाम में 55 रुपए की बढ़ोत्तरी, इस कंपनी ने किया…ऐलान पढिए

चेन्नईः सीमेंट कंपनी इंडिया सीमेंट लिमिटेड ने सीमेंट की कीमत में प्रति बोरी 55 रुपये की वृद्धि करने की योजना बनाई है। यह वृद्धि चरणबद्ध रूप में की जाएगी। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी

। इंडिया सीमेंट के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एन श्रीनिवासन ने कहा कि कंपनी ने अपनी 26,000 वर्ग फुट जमीन के कुछ हिस्से को बेचकर संपत्ति के मौद्रिकरण की योजना भी बनाई है।

इससे मिली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और विनिर्माण संयंत्रों में सुधार के लिए किया जाएगा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं प्रति बोरी सीमेंट की कीमत एक जून को 20 रुपये, 15 जून को 15 रुपये और एक जुलाई को 20 रुपये बढ़ा रहा हूं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

श्रीनिवासन ने कहा कि सीमेंट की कीमत में बढ़ोतरी से कंपनी की लागत निकलेगी और इससे कंपनी का बहीखाता बेहतर दिखना चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि कुछ सीमेंट विनिर्माता सीमेंट की खुदरा कीमत में कटौती की योजना बना रहे हैं,

तो श्रीनिवासन ने कहा, ‘‘कृपया मेरी तुलना दूसरों से न करें। देखिए, मुझे एक काम करना है, मेरी नौकरी एक सीमेंट कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की है। सभी लागत बढ़ गई हैं और मुझे (कीमत बढ़ाने के लिए) कुछ करना होगा, नहीं तो मैं और नुकसान उठाऊंगा।’’

यह पूछने पर कि क्या कीमतों में वृद्धि से बिक्री प्रभावित होगी, उन्होंने कहा कि इससे बिक्री प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा, ‘‘ऐसा दो कारणों से है – एक यह कि मैं सबसे अच्छी गुणवत्ता (सीमेंट की) देता हूं और दूसरा यह कि लोग कहते हैं कि मैं अच्छा विनिर्माता हूं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

मैं इस क्षेत्र में 75 साल से हूं और मेरे बारे में राय अच्छी है। मेरा ब्रांड पुल बहुत अच्छा है।’’ उन्होंने कहा कि वह अतिरिक्त जमीन के मौद्रिकरण की योजना बना रहे हैं, और इससे मिली धनराशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने तथा संयंत्रों में सुधार के लिए करेंगे, ताकि लागत में कमी आ सके।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Related posts:

error: Content is protected !!