Railway News : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बड़े दिनों बाद मिलने जा रही है ये सुविधा

इंदौर. रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें जनरल टिकट को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्हें आसानी से जनरल टिकट मिल जाएगा। रेलवे ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। इंदौर से चलने वाली 13 ट्रेनों में ये सुविधा मिलने जा रही है।

 



वंतिका एक्सप्रेस, इंदौर-वेरावल एक्सप्रेस, इंदौर-उदयपुर, इंदौर-कोटा, इंदौर-जोधपुर में ये सुविधा शुरू हो चुकी है।

अन्य ट्रेनों में भी जनरल टिकट की सुविधा जल्द शुरू हो जाएगी। बता दें कि रेलवे ने कोरोना काल से ही जनरल टिकट देना बंद कर दिया था। केवल स्पेशल ट्रेनों का ही टिकट मिल रहा था। इस वजह से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही थी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बाराद्वार थाना परिसर में किया गया एकता वृक्षारोपण, SP प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, बाराद्वार थाना प्रभारी नरेंद्र यादव, नपं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा रहे मौजूद

वहीं जो जनरल टिकट मिल रहा था, वो भी रेलवे की वेबसाइट से ही ऑनलाइन ही मिल रहा था। लंबे समय से जनरल टिकट देने की मांग की जा रही थी।

error: Content is protected !!