इस सरकारी योजना के तहत पति-पत्नी को हर महीने 10,000 रुपये की पेंशन, पढ़िए इसकी खास बातें

हर नौकरीपेशा या छोटे बिजनेस वाला आदमी रिटायरमेंट की प्लानिंग लेकर चलता है. लोग बुढ़ापे के खर्चे को लेकर चिंतित रहते हैं. लिहाजा  पेंशन प्लानिंग जरूर बनाते हैं. ऐसे में आपके लिए अटल पेंशन योजना एक अच्छा विकल्प हो सकता है. कम निवेश में पेंशन की गारंटी के लिए यह योजना काफी बेहतर लगती है.

 



अटल पेंशन योजना का मकसद हर तबके को पेंशन के दायरे में लाना है. इस योजना के तहत पति-पत्नी दोनों को 10 हजार रुपए तक मासिक पेंशन मिल सकती है. अटल पेंशन योजना के तहत सरकार इस समय 60 साल के बाद 1000 से 5000 रुपये महीना पेंशन की गारंटी देती है. यानी, सालाना आपको 60,000 रुपये पेंशन मिलेगी.

आवेदन की उम्र सीमा

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

अगर पति-पत्नी दोनों निवेश कर रहे हैं तो दोनों को पेंशन मिल सकती है. यानी अगर आप 10 हजार रुपये निवेश करते हैं तो सालना 1,20,000 रुपये और मासिक 10,000 रुपये पेंशन मिलेगी.

सरकार की इस स्कीम में 40 साल तक की उम्र तक का व्यक्ति आवेदन कर सकता है. हालांकि, पेंशन निधि विनियामक व विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने सरकार से अटल पेंशन योजना (APY) के तहत अधिकतम उम्र बढ़ाने की सिफारिश की हुई है.

1 हजार रुपये से 5 हजार रुपये तक की पेंशन
इस पेंशन योजना के तहत हर महीने एक फिक्स अमाउंट जमा करना रहता है. इसके बाद रिटायरमेंट के बाद 1 हजार रुपये से 5 हजार रुपये तक की पेंशन हर महीने मिलती है. यानी इस योजना में  हर 6 महीने में सिर्फ 1239 रुपए निवेश करने होते हैं.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

इसके परिणामस्वपरूप 60 साल की उम्र के बाद आजीवन 5000 रुपये महीना यानी 60,000 रुपये सालाना पेंशन की गारंटी सरकार दे रही है.

18 साल में भी जुड़ सकते हैं

मौजूदा नियमों के अनुसार अगर 18 साल की उम्र में आप इस योजना से जुड़ते हैं और अधिकतम 5 हजार रुपये मंथली पेंशन की प्लानिंग करते हैं तो आपको हर महीने 210 रुपये देने होंगे. अगर यही पैसा हर तीन महीने में देते हैं तो 626 रुपये और छह महीने में देने पर 1,239 रुपये देने होंगे. महीने में 1,000 रुपये पेंशन पाने के लिए अगर 18 साल की उम्र में निवेश करते हैं तो मासिक 42 रुपये देने होंगे.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!