Building Materials New Rate: सस्ते हो गए ईंट, सरिया, सीमेंट, रेत, फटाफट देखें….नई कीमतें…जानिए

नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी आने के बाद कई वस्तुओं के दाम में कमी देखने को मिल रही है। ताजा मामला बिल्डिंग मटेरियल के दामों में कमी आई है।



पहली बार ऐसा संयोग बना है कि एक साथ ईंट, सरिया, सीमेंट, रेत के दामों में भारी गिरावट हुई है। सरिया का भाव रिकॉर्ड हाई से टूटकर नीचे आया है।

बता दें कि सरकार ने स्टील पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है। इसके कारण घरेलू बाजार में स्टील के उत्पादों के दाम तेजी से गिरे हैं। अभी ब्रांडेड सरिया का भाव भी कम होकर 92-93 हजार रुपये प्रति टन पर आ गया है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : कलमी गांव में "गांव चलो-घर चलो" अभियान का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने किया शुभारंभ, कहा, 'शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा'

एक महीने पहले इनका भाव 98 हजार रुपये प्रति टन तक पहुंच गया था। बता दें कि अप्रैल में एक समय सरिया का खुदरा भाव 82 हजार रुपये प्रति टन तक पहुंच गया था, जो अभी कम होकर 62-63 हजार रुपये प्रति टन पर आ गया है।

सरिया के बाद बाद करे सीमेंट की तो दाम में पिछले दो-तीन सप्ताह में 60 रुपये तक कम हुआ है। बाजार भाव के अनुसार बिड़ला उत्तम सीमेंट की एक बोरी पहले 400 रुपये में मिल रही थी, अब इसका भाव कम होकर 380 रुपये हो गया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की दूरदर्शिता, बरसात से पहले 18 वार्डों में नालियों की सफाई अभियान शुरू, नगरवासियों ने इस पहल की सराहना

इसी तरह अन्य कंपनी के सीमेंट के दाम में गिरावट आई है। वहीं आने वाले दिनों में भाव में और कमी होने के आसार है। एक्सपर्ट का कहना है ​कि सीमेंट के दाम पर डीजल-पेट्रोल के सस्ते होने का असर पड़ेगा।

सरिया की खुदरा कीमत (रुपये प्रति टन):

नवंबर 2021 : 70000

दिसंबर 2021 : 75000

जनवरी 2022 : 78000

फरवरी 2022 : 82000

मार्च 2022 : 83000

अप्रैल 2022 : 78000

मई 2022 (शुरुआत) : 71000

मई 2022 (अंतिम सप्ताह): 62-63000

error: Content is protected !!