JanjgirChampa BigNews : दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति को दुर्ग से किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चांपा. चाम्पा थाना क्षेत्र की महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति को लुचकीपारा दुर्ग से पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, पीड़ित महिला ने चाम्पा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी शादी 2016 में दुर्ग के मनोज सेन से हुई थी. शादी के 1 वर्ष बाद उसके पति ने 3 लाख रुपये और सोने चांदी के लिए महिला को प्रताड़ित करने लगा और आरोपी पति ने महिला को उसके मायके चाम्पा लाकर छोड़ दिया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : कृषि विभाग ने खाद की कालाबाजारी पर फिर की कार्रवाई, 3 निजी दुकानों में मारा छापा, 3943 बोरी खाद जब्त किया गया, गोदाम को सील किया गया... पढ़िए डिटेल में...

पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर Ipc की धारा 498 ए, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.
इस दौरान पुलिस ने आरोपी पति मनोज सेन के घर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : अकलतरा SDM और तहसीलदार ने विश्व पर्यावरण के दिवस पर किया पौधरोपण, लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील
error: Content is protected !!