Gully Girls’ के डांस के आगे बड़े-बड़े कोरियोग्राफर भी हैं फेल, नोरा फतेही और नीतू सिंह भी कर चुकी हैं तारीफ

नई दिल्ली: टैलेंट कहीं भी हो छुपा हो सकता हैं. कहते हैं, कुछ टैलेंट जन्मजात होता है और बिना किसी प्रशिक्षण के भी व्यक्ति की वह टैलेंट वक्त के साथ निखरती चली जाती है. सोशल मीडिया पर वायरल इन लड़कियों के डांस को देख कर आप भी यही कहेंगे. ये झोपड़ी में रहने वाली लड़कियां, जिन्हें रोज भोजन जुटाने के लिए भी काफी जद्दोजहद करना पड़ता होगा और कई बार तो भूखे पेट भी रहना पड़ता होगा. यह इन लड़कियों का पैशन ही है कि ये डांस में बड़े बड़े डांसर्स को भी फेल कर सकती हैं.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

 

गली गर्ल्स नाम के इंस्टाग्राम प्रोफाइल से काफी सारे डांस वीडियोज शेयर किए हैं. वीडियो में दिख रहा है कि ये लड़कियां झोपड़ी के आगे डांस कर रही हैं. इन्होंने अपनी प्रोफाइल में लिखा है, डांसर, गली गर्ल्स ग्रुप. डांस ही हमारी दुनिया है. हमें ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें.

 

इनकी यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर इन्होंने कई सारे डांस वीडियोज शेयर किए हैं. ये गर्ल्स हर वीडियो में पूरी एनर्जी के साथ डांस करती दिख रही हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

 

खास बात यह है कि ये लड़कियां अपने डांस के लिए काफी फेमस हो चुकी हैं और डांस इंडिया डांस में भी जा चकी हैं. वहां उनके डांसिंग स्किल को देख कर हर कोई हैरान रह गया. नोरा फतेही, नीतू सिंह जैसी तमाम हस्तियां उनके डांस की सराहना कर चुकी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Related posts:

error: Content is protected !!