Jio ने यूजर्स को दिया जोरदार झटका! बढ़ाई इस सस्ते Plan की कीमत, जानिए सब कुछ..

रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने यूजर्स को कई सारे दिलचस्प प्लान्स ऑफर करता है जिनमें कम कीमत में कई सारे कमाल के बेनिफिट्स दिए जाते हैं. हाल ही में, जियो ने यूजर्स को एक बड़ा झटका दिया है. आपको बता दें कि जियो ने अपने एक सस्ते और पसंदीदा प्लान की कीमत को बढ़ा दिया है. आइए जानते हैं कि हम किस प्लान की बात कर रहे हैं, इसकी कीमत को कितना बढ़ाया गया है और इसमें आपको क्या बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं..

 



 

Jio ने बढ़ाई इस सस्ते Plan की कीमत
अगर आप सोच रहे हैं कि जियो (Jio) ने किस सस्ते प्लान की कीमत को बढ़ाया है तो हम आपको इस बारे में बताते हैं. जियो साधारण रिचार्ज प्लान्स तो ऑफर करता ही है, साथ ही, अपने JioPhone के यूजर्स के लिए खास प्लान्स देता है. इन प्लान्स में से एक की कीमत में इजाफा हुआ है. जियो का ये प्लान 749 रुपये का है और अब इसकी कीमत में 150 रुपये का इजाफा किया गया है. अब 749 रुपये के प्लान की कीमत 899 रुपये हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स
इस प्लान में आपको एक साल यानी 365 दिनों के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. 899 रुपये का यह प्लान पूरे साल किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा देता है और इसमें आपको कुल मिलाकर 24GB डेटा दिया जा रहा है. इस प्लान में आपको जियो के सभी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है. ध्यान रहे कि ये प्लान JioPhone यूजर्स के लिए है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

बाकी प्लान्स में मिलेंगे ये फायदे
JioPhone यूजर्स को जो दूसरे प्लान्स मिल रहे हैं, उनकी कीमत 1499 रुपये और 1999 रुपये है. 1499 रुपये वाले प्लान में 899 रुपये वाले ही बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. 1999 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी दो साल की है और इसमें आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 48GB डेटा मिलता है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!