बन रही इमारतों को क्यों ढंका जाता है हरे रंग के कपड़े से? ज्यादातर को नहीं पता होगी वजह.. पढ़िए

इंसान अपनी जिंदगी में आसपास कई तरह की चीजें देखता है. इनमें से कई ऐसी चीजें होती हैं, जिसे देखने के लिए हमारी आखें आदी हो जाती हैं. ऐसे में इनमें कुछ भी अनोखा हमें नजर नहीं आता. आपने अपनी जिंदगी में ना जाने कितनी बार अंडर कंस्ट्रक्शन इमारत देखी होगी. जबसे फ्लैट कल्चर शुरू हुआ है, कई गगनचुंबी इमारतों का निर्माण किया जाने लगा है. लेकिन के आपने कभी ये नोटिस किया है कि इन इमारतों को हमेशा हरे रंग के कपड़े से ढंककर रखा जाता है.

 



 

 

कंस्ट्रक्शन साइट पर आपको हरे रंग के कपड़े कई बार देखने को मिल जाएंगे. लेकिन इसकी वजह ज्यादातर लोगों को पता नहीं होती है. हम इन्हें देखते तो हैं लेकिन हमारा दिमाग कभी इसे लेकर सवाल नहीं उठाता. ऐसा कभी नहीं सोचता कि इसे सिर्फ हरे रंग से क्यों ढंका? लाल या सफ़ेद या किसी और रंग के कपड़े का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया? आज हम आपको इसी सवाल का जवाब बताने जा रहे हैं. लेकिन उससे पहले ये भी एक सवाल है कि अंडर कंस्ट्रक्शन इमारत को सबसे पहले ढका ही क्यों जाता है?

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

ये है वजह
इमारतों को ढंकने के पीछे एक बेहद महत्वपूर्ण कारण है. दरअसल, जब इमारत बन रही होती है तो उसके अंदर से काफी सारी मिट्टी, सीमेंट और धूल उड़ती है. ये सारे डस्ट आसपास रह रहे लोगों के घरों में ना जाए और वहां गंदगी ना फैलाए, इसी की वजह से सबसे पहले इन्हें कपड़े से ढंका जाता है. इससे धूल-मिट्टी घर के बाहर नहीं निकल पाती और आसपास के लोगों को ईमारत के निर्माण से किसी तरह की समस्या भी नहीं होती.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

आखिर हरे रंग का कपड़ा ही क्यों?
अब तो आप ये जान गए कि इमारत को कपड़े से क्यों ढंका जाता है. लेकिन अब हम आपको बताएंगे कि इस कपड़े का रंग हमेशा हरा ही क्यों रहता है? दरअसल, हरा रंग बाकि के रंगों के मुकाबले ज्यादा चटक होता है. ऐसे में ये दूर से नजर आता है. साथ ही अगर रात के समय इसपर थोड़ी भी रोशनी पड़ती है तो ये उसे रिफ्लेक्ट करता है. इस कारण से निर्माणधीन इमारत को हरे रंग के कपड़े से ढंका जाता है. इसके अलावा एक कारन ये भी है कि ऊंची ईमारत को बनाने वाले मजदूरों को हरे रंग से राहत मिलती है और वो घबराते नहीं है. इसी वजह से इसे हरे रंग के कपड़े से ढंका जाता है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!