Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office: ‘सम्राट पृथ्वीराज’ की टक्कर में ‘भूल भुलैया 2’ का शानदार सफर जारी, अब तक हो चुकी इतनी कमाई.. पढ़िए

नई दिल्ली: 3 जून को जब अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म सम्राट पृथ्वीराज सिनेमाघरों में पहुंची थी, तब ट्रेड विश्लेषकों ने अनुमान लगाया कि कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 के कारोबार पर असर पड़ेगा और फिल्म 150 के आस-पास सिमटकर रह जाएगी, मगर सम्राट पृथ्वीराज की विफलता भूल भुलैया 2 के लिए अवसर बन गयी है और अब फिल्म से बड़े कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है, क्योंकि सम्राट पृथ्वीराज के बाद जुग जुग जीयो तक कोई बॉलीवुड ऐसी बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, जो भूल भुलैया 2 को टक्कर दे सके। 10 जून जनहित में जारी आ रही है, जिसमें कार्तिक आर्यन की पहली लीडिंग लेडी नुसरत भरूचा लीड रोल में हैं, मगर फिल्म भूल भुलैया 2 के दर्शकों को चुराएगी, इसकी उम्मीद कम ही है।

 



इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

 

 

तीसरे हफ्ते में भूल भुलैया 2 के प्रतिदिन कलेक्शंस बता रहे हैं कि फिल्म के लिए दर्शकों के बीच दिलचस्पी बनी हुई है। फिल्म ने 8 जून (बुधवार) को 2.11 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ भूल भुलैया 2 का 20 दिनों का नेट कलेक्शन अब 161.34 करोड़ हो गया है।

 

इस कलेक्शन के बाद अब माना जा रहा है कि भूल भुलैया 2 का नेट कलेक्शन 175 करोड़ तक पहुंच सकता है। कार्तिक ने तीसरे हफ्ते की शुरुआत 3 जून को 2.81 करोड़ के साथ की थी। शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शंस में उछाल आया और क्रमश: 4.55 और 5.71 करोड़ बटोरे। इसके बाद सोमवार को 2.25 करोड़ और मंगलवार को 2.16 करोड़ जमा किये।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

भूल भुलैया 2 का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। फिल्म में कियारा आडवाणी और तब्बू ने अहम भूमिकाएं निभायी हैं। कार्तिक आर्यन के करियर की यह सबसे बड़ी सफलता है। इससे पहले उनकी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी के साथ 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। इस कलेक्शन के साथ भूल भुलैया 2 इस साल की टॉप फिल्मों में भी शामिल हो चुकी है। वर्ल्डवाइड कलेक्शंस की बात करें तो फिल्म 200 करोड़ ग्रॉस कर चुकी है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!