Janjgir Fraud Arrest : 7 साल से फरार प्रतिष्ठा इंफ्राकॉम इंडिया लिमिटेड चिटफंड कंपनी के आरोपी डायरेक्टर को कोलकाता से पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रतिष्ठा इंफ्राकॉम इंडिया लिमिटेड चिटफंड कंपनी के 7 साल से फरार आरोपी डायरेक्टर को कोलकाता से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी डायरेक्टर शुभायन बनर्जी को गिरफ्तार करने पुलिस की टीम कोलकाता गई थी.

 



इस चिटफंड मामले के अन्य 4 डायरेक्टर समेत 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. अभी भी 3 आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है, जिसके लिए पुलिस की टीम बनाई गई है. पुलिस का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर अभी 15-20 दिनों में 7 साल से फरार 5 आरोपी डायरेक्टर की गिरफ्तारी हुई है. आरोप है कि चिटफंड कंपनी ने रकम दोगुने करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की थी.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!