Janjgir Big News : बोर में फंसे राहुल को निकालने 22 घण्टे से जारी रेस्क्यू, अभी भी खोदाई का कार्य जारी, NDRF, SDRF और प्रशासन की टीम मौके पर डटी, कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे, पढ़िए पूरी खबर…

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा के पिहरीद गांव में 80 फीट बोर में फंसे 10 साल के मासूम राहुल को बाहर निकालने 22 घण्टे से कवायद की जा रही है. लगातार रेस्क्यू का कार्य किया जा रहा है, वहीं गड्ढे खोदाई का कार्य जारी है.

 



NDRF, SDRF और कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला, एसपी विजय अग्रवाल समेत प्रशासन की टीम, रात से लगातार मौके पर हैं और मासूम राहुल को सकुशल बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. मौके पर गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुंदर दास भी पहुंचे हैं. यह गांव उनका गृहग्राम है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

जिला प्रशासन के अफसरों का कहना है कि अभी भी खोदाई का कार्य जारी है. इस कार्य में अभी और वक्त लग सकता है. दूसरी ओर गुजरात से रोबोटिक सिस्टम से कार्य करने वाली रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया है, इस टीम के शाम तक पहुंचने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!