Janjgir Attack Arrest : बेटे ने पिता पर ब्लेड से हमला किया, आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कटनई गांव में मामूली बात को लेकर पिता पर ब्लेड से हमला करने वाले आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ IPC की धारा 326, 324, 294, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर किया था.

 



केदारनाथ कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि सब्जी बिक्री करने का हिसाब उसने पुत्र सूरज कश्यप से पूछा तो उसका बेटा तैश में आ गया और उसने पिता केदारनाथ कश्यप पर ब्लेड से हमला कर दिया. घटना के बाद पीड़ित ने थाने में आरोपी बेटे के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!