Janjgir Big News Rahul Rescue : 80 फीट गहरे बोर में 31 घण्टे से फंसा है मासूम राहुल, 29 घण्टे से जारी है रेस्क्यू, विशेष कैमरे में राहुल की दिख रही हलचल, NDRF और SDRF की टीम लगातार रेस्क्यू में जुटी, 50 फीट की हुई खोदाई, अब राहुल तक पहुंचने बनाया जाएगा ‘टनल’

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा के पिहरीद गांव में 80 फीट बोर में 31 घण्टे से फंसे 10 साल के मासूम को बाहर निकालने के लिए 29 घण्टे से रेस्क्यू जारी है. मासूम राहुल की हलचल विशेष कैमरे में नजर आई है, उसे केला, बिस्किट और अन्य लिक्विड सामग्री पहुंचाई गई है.

 



राहुल के करीब 65 फीट पर फंसे होने का अनुमान है. अभी तक 50 फीट तक गड्ढे की खोदाई हो चुकी है और अब राहुल तक पहुंचने के लिए टनल बनाया जाएगा. ऐसा अनुमान है कि रविवार की सुबह तक राहुल की रेस्क्यू हो सकती है, क्योंकि टनल बनाने के वक्त रेस्क्यू धीमा हो सकता है. राहुल, बोर के जिस गड्ढे में फंसा है, उसमें केसिंग पाईप नहीं है. ऐसे में खोदाई में अतिरिक्त सावधानी बरती जाएगी, ताकि मिट्टी ना धंसे और राहुल सुरक्षित रहे.रेस्क्यू के लिए NDRF और SDRF की टीम शुक्रवार की रात से लगी है और 6 जेसीबी से गड्ढे की खोदाई की गई. दूसरी ओर राहुल के मनोबल बढ़ाने परिजन ने भी माइक स्पीकर से आवाज लगाई है.

दूसरी ओर राहुल को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दुआओं का दौर चल रहा है. लोगों के द्वारा मंदिर में पूजा की जा रही है और भगवान से प्रार्थना की जा रही है. राहुल के बचाव के लिए प्रशासन की टीम लगी हुई है, वहीं लोग भी दुआएं कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!