Top 5 Web Series: रोमांस थ्रिल और क्राइम के हैं शौकीन, तो आज ही देखे ये शानदार वेब सीरीज

आज के समय में लोग टीवी और सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म को तवज्जो दे रहे हैं। क्योंकि ओटीटी तेजी से उभरने वाला एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां फिल्में, वेब सीरीज, गानें और भी बहुत सारा कंटेट मौजूद रहता है।

 



 

यहां आपको रोमांस, एक्शन, हॉरर, क्राइम और थ्रिलर हर जॉनर का कंटेंट देखने को मिलेगा। लेकिन आज हम आपको अमेजॉन प्राइम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद टॉप 5 वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं।

 

द फैमिली मैन
ये एक एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसकी कहानी मिडिल क्लास के आदमी पर आधारित है, जो इंटेलिजेंस में काम करता है। वेब सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे एक मिडिल क्लास आदमी अपने परिवार के साथ-साथ एजेंसी को साथ लेकर चलता है। अब तक इसके दो सीजन आ चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

मिर्जापुर
मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के जिलों में बढ़ते क्राइम पर आधारित है। इस सीरीज में दिखाया गया है कि मिर्जापुर के गैंगस्टर कालीन भैया और मुन्ना त्रिपाठी अपना राज कायम करने की कोशिश करते हैं। ड्रामा, एक्शन, सस्पेंस और रोमांस इस सीरीज में आपको सब देखने को मिलेगा।

 

पाताल लोक
पाताल लोक एक ऐसी वेब सीरीज है जिसमें पुलिस ऑफिसर एक हाई प्रोफाइल केस को सॉल्व करने के चक्कर में अंडरवर्ल्ड की मिस्ट्री में चला जाता है। इस वेब सीरीज का एक ही पार्ट है। इसमें  जयदीप अहलावत और अभिषेक बनर्जी मुख्य किरदार में हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

मेड इन हेवेन
इस वेब सीरीज में कुछ इस तरह है कि एक वेडिंग कंपनी होती है, जिसका नाम मेड इन हैवेन होता है। ये लोग सभी प्रकार की शादियां करवाते हैं। इसमें लड़का गे होता है और लड़की एक बिजनेस मैन की पत्नी होती है। दोनों प्रोफेशनल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को भी डील करते हैं।

 

लाखों में एक
लाखों में एक के अब तक दो पार्ट आ चुके हैं। पहले पार्ट में एक बच्चे की कहानी दिखाई गई है जो एडमिशन के लिए कोचिंग एकेडमी ज्वाइन करता है। वहीं इसका सीजन 2 एक डॉक्टर की जिंदगी पर आधारित है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!