पीएम मोदी की मां हीराबेन का आज 100वां जन्मदिन, चरण धोकर नरेंद्र मोदी ने लिया आशीर्वाद. मां की जन्मदिन पर प्रधानमंत्री ने किया कुछ खास!

गांधीनगर: Heeraben Modi Birthday पीएम मोदी की मां हीराबेन 100 साल की हो गईं हैं। हीराबेन आज अपना 100वां जन्मदिन मना रहीं हैं। इस अवसर पर पीएम मोदी अपनी मां का आशीर्वाद लेने गांधीनगर में अपने छोटे भाई पंकज मोदी के निवास स्थान पहुंचे। बता दें कि पीएम मोदी हर साल आज के दिन मां के पास पहुंचते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं। हीरा बेन का जन्म 18 जून 1923 को हुआ था। वह 18 जून 2022 को अपनी जिंदगी के 100वें साल में प्रवेश कर गई हैं।

 



 

 

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

बताया गया कि पीएम मोदी अपनी मां से मिलने के बाद पावागढ़ कालिका मंदिर जाएंगे। वह यहां ध्वजारोहण कर पुनर्विकसित मंदिर और कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वडोदरा में एक रैली को संबोधित करेंगे। गांधीनगर नगर निगम ने हीराबेन के 100वें जन्मदिन को खास बनाने के लिए, एक सड़क का नामकरण, उनके नाम पर करने का फैसला क‍िया है। गांधीनगर से रायसण को जोड़ने वाली सड़क, हीरा बा रोड के नाम से जानी जाएगी।

 

 

इसके अलावा गुजरात के वडनगर में हाटकेश्वर महादेव मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है, जिसमें भजन संध्या, शिव आराधना और सुंदरकांड पाठ शामिल है। आपको बता दें कि वडनगर पीएम मोदी का जन्म स्थान है, उनका परिवार यहीं रहता था और पीएम मोदी अपने पिता के साथ वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे। पति के असामयिक निधन के बाद हीरा बा ने वडनगर में ही रहकर अपने सभी बच्चों को पाला-पोषा।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!