Janjgir News : जांजगीर में अंर्तराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर ओलंपिक सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया, कलेक्टर ने पहुंचकर उत्साह बढ़ाया

जांजगीर-चाम्पा. जिला मुख्यालय जांजगीर में अंर्तराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर ओलंपिक सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया. यहां नेताजी चौक से हॉकी मैदान तक दौड़ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी और स्थानीय लोग शामिल हुए.

 



इस दौरान उत्साह बढ़ाने के लिए कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला और एसपी विजय अग्रवाल भी हॉकी मैदान पहुंचे थे.
कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि जिले का गौरवशाली इतिहास रहा है, इसे खिलाड़ी भी आगे बढ़ाएंगे. खेल की अधोसंरचना को बेहतर करने की कोशिश की जा रही है. खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों की सद्भावना दौड़ में भागदारी रही, इससे पता चलता है कि जिले में खेल का बेहतर माहौल है. ओलंपिक सद्भावना दौड़ में भाग लेकर खिलाड़ी भी उत्साहित नजर आए.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!