GST Council Meeting: टैक्स में छूट पर वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, सुनकर गदगद हुए लोग..

GST Council Meet Update: जीएसटी की 47वें बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि इस बैठक में सभी एजेंडे पर विस्तार से चर्चा हुई. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि जीएसटी काउंसिल ने टैक्स में छूट (Tax Exemptions) और वापसी में सुधार (Correction of Inversion) पर जीओएम की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया गया है. बैठक के दौरान कैसीनो, ऑनलाइन गेमिंग, घुड़-दौड़ पर जीओएम की अंतिम रिपोर्ट पर चर्चा की भी गई.

 



 

 

वित्त मंत्री ने दी जानकारी

गौरतलब है कि चंडीगढ़ में वित्त मंत्री की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की दो दिवसीय बैठक में कई वस्तुओं पर टैक्स बढ़ा दिया गया है. लेकिन सबसे बड़ी बात कि काउंसिल ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में मंत्री समूह (GoM) द्वारा टैक्स में छूट (Tax Exemptions) और वापसी में सुधार (Correction of Inversion) पर दी गई रिपोर्ट को स्वीकार लिया है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

 

 

वित्त मंत्री ने बताया कि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की अध्यक्षता में GoM (मंत्रियों का समूह) कैसीनो और ऑनलाइन गेमिंग पर टैक्स को लेकर अपनी रिपोर्ट 15 जुलाई को सौंपेगा. इस पर अगली GST काउंसिल की मीटिंग में चर्चा की जाएगी.

 

 

अगली मीटिंग 1 अगस्त को होगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी दी कि GST काउंसिल की अगली बैठक 1 अगस्त को या फिर अगस्त के पहले हफ्ते में होगी. लेकिन इस बैठक में सीमित एजेंड पर ही चर्चा होगा. प्रेस वार्ता समाप्त होने के बाद वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि तमिलनाडु के वित्त मंत्री के निमंत्रण पर अगली जीएसटी परिषद की बैठक मदुरैम (Maduraim) में होगी.

 

 

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

16 राज्यों ने रखी बड़ी मांग

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कुछ राज्यों ने कहा है कि वे कुछ समय के लिए मुआवजे को जारी रखना चाहते हैं. बैठक में राज्यों के कई प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. तमिलनाडु के वित्त मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा द्वारा शासित सभी राज्यों ने मुआवजे में विस्तार की मांग की है.

 

 

फिटमेंट कमेटी के सुझावों पर विचार

वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी काउंसिल ने फिटमेंट कमेटी के सुझावों पर चर्चा हुई और ज्यादातर को स्वीकार भी कर लिया गया है. वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी राजस्व तटस्थ दर (GST revenue neutral rate) में सुधार की आवश्यकता है. आपको बता दें कि वित्त मंत्री ने जानकारी दी कि पिछले दो दिनों में जीएसटी परिषद की बैठक के दौरान क्रिप्टोकरेंसी संपत्तियों (cryptocurrency assets) पर कोई चर्चा नहीं हुई.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

 

 

आपको बता दें कि मंत्री समूह (GoM) को 3 महीने में रेट रेशनलाइज़ेशन (Rate Rationalisation) पर रिपोर्ट देने का काम सौंपा गया है.

error: Content is protected !!