TMKOC: तारक मेहता के बाद अब एक और कलाकार की शो से होगी विदाई! कई दिनों से नहीं की शूटिंग

टेलीविजन के मशहूर कॉमेडी शोज में से एक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इन दिनों अपने कलाकारों को लेकर काफी सुर्खियों में बना हुआ है। बीते कई समय से लगातार कलाकारों द्वारा इस शो को छोड़ने की खबरें सामने आ रही है। हाल ही में शो के अहम किरदार तारक मेहता उर्फ शैलेश लोढ़ा के इस शो को छोड़ने के बाद अब एक और कलाकार इस सीरियल को अलविदा कह सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू के किरदार में नजर आ रहे अभिनेता राज अनादकट इस शो से जल्द ही विदा ले सकते हैं।शो में पहले टप्पू के किरदार में नजर आने वाले भव्य गांधी के जाने के बाद साल 2017 में राज तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा बने थे। लेकिन अब बीते कुछ दिनों से वह शो के सेट पर नजर नहीं आ रहे हैं।



इसे भी पढ़े -  IAS Anurag Yadav कौन हैं? ज‍िनकी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से हुई बहस

 

 

यही वजह है कि अब उनके इस शो को छोड़ने की खबर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि इस बारे में अभी तक किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

तारक मेहता में भिड़े मास्टर का किरदार निभाने वाले एक्टर मंदार चंदवाडकर ने इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कलाकार के तौर पर हमें नहीं पता कि उन्होंने शो छोड़ा है या नहीं। लेकिन उन्हें कुछ समस्या हुई थी, जिसकी वजह से वह पिछले कुछ समय से शूटिंग नहीं कर रहे हैं, मैंने उन्हें सेट पर नहीं देखा।

इसे भी पढ़े -  'संस्था पर बोझ नहीं बनना चाहता...', जस्टिस यशवंत वर्मा ने क्यों दिया इस्तीफा? पत्र में लिखी एक-एक बात

 

राज इन दिनों दुबई में अपनी बहन और मां के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी इस ट्रिप से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में भी राज के तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन उस समय यह खबरें महज अफवाह साबित हुई थीं। ऐसे में अब देखना यह होगा कि पिछले बार की तरह इस बार भी यह खबर या फिर सिर्फ अफवाह है इसमें कुछ सच्चाई भी है।

इसे भी पढ़े -  WhatsApp से होगी छप्परफाड़ कमाई! अब चैनल पर कंटेंट डालने के मिलेंगे पैसे, नए फीचर की चल रही टेस्टिंग

error: Content is protected !!