Janjgir Big News : नाले में बहे युवक का शव 24 घण्टे बाद मिला, रेस्क्यू के लिए पहुंची थी SDRF की टीम, कल सुबह नहाते वक्त नाले में बह गया था युवक, एक अन्य युवक को बचा लिया गया था

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के पनगांव में 24 घण्टे बाद नाले में बहे युवक की लाश मिल गई है. गोताखोरों की सर्चिंग में जब युवक का कल कुछ पता नहीं चला तो SDRF की टीम को बुलाई गई, जिसके बाद आज घटनास्थल के कुछ ही दूरी पर युवक का शव मिल गया.

 



दरअसल, पनगांव के 2 युवक उमेश यादव और हेमन्त यादव, नाले के तेज बहाव में बह गए थे. यहां दोनों युवक एनिकट के पास फंस गए, जिसमें एक युवक उमेश यादव को ग्रामीणों ने बचा लिया और यहां दूसरे युवक हेमन्त यादव नाले में बह गया.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

इसकी सूचना के बाद पुलिस की टीम पहुंची थी, फिर गोताखोरों को बुलाई गई थी, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला. शाम को SDRF को बुलाया गया, जिसके बाद आज SDRF की टीम ने सर्चिंग शुरू की, जिसके बाद 24 घन्टे बाद युवक का शव मिल गया. युवक के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!