BIG NEWS : राजधानी में बड़ा हादसा, गोदाम ढहने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत, मची अफरातफरी

नई दिल्ली। दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। एक गोदाम की दीवार ढहने से कई लोग उसके मलबे के नीचे दबे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक दोपहर 12 बजकर 42 मिनट पर दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को इसकी जानकारी मिली। मौके पर पहुंची टीम ने कई लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया।



बताया जा रहा है कि 12 से 15 लोग मलबे के नीचे दब गए। इनमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां 5 हजार गज के एक प्लॉट पर गोदाम का निर्माण किया जा रहा था। तभी यह दीवारें ढह गई।

इसे भी पढ़े -  2026 Aprilia RS 457: 2026 अप्रिलिया RS 457 भारतीय बाजार में लॉन्च हुई, जानें फीचर्स और डिटेल्स

दरअसल जिस समय हादसा हुआ तब इसका निर्माणकार्य जारी था मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंची। हादसे में 10 से 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग के मुताबिक फिलहाल अब कोई दबा नहीं है। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  यूपीएससी ने IAS, IFS और IPS के लिए मल्टीपल अटेम्प्ट की आजादी पर लगाई रोक, पद से देना पड़ सकता है इस्तीफा

error: Content is protected !!