Janjgir Big News : मालगाड़ी के 4 वैगन पटरी से उतरे, मुंबई-हावड़ा डाउन लाइन हुआ प्रभावित, वैगन को ट्रैक पर लाने का काम शुरू, बिलासपुर से पहुंची रेलवे की टीम

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के नैला रेलवे फाटक के पहले मालगाड़ी के 4 वैगन पटरी से उतर गए. इससे मुंबई-हावड़ा डाउन लाइन पूरी तरह प्रभावित हो गया. मालगाड़ी के डिरेल होने के बाद बिलासपुर से टीम पहुंची है और ट्रैक की मरम्मत कार्य किया जा रहा है. ट्रैक पर कोयला गिर गया है, जिसे हटाने और वैगन को ट्रैक पर लाने का कार्य किया जा रहा है.दरअसल, बिलासपुर से जांजगीर-नैला-चाम्पा की ओर करीब 11 बजे मालगाड़ी गुजरी. इस मालगाड़ी का हाइड्रोलिक सिस्टम का लॉक खुल गया, जिससे वैगन में भरा कोयला रेलवे ट्रैक पर गिर गया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

इस बीच कन्हईबन्द की कोलवाशरी से मालगाड़ी जांजगीर-नैला स्टेशन की ओर आ रही थी, तभी ट्रैक पर गिरे कोयला की वजह से 4 वैगन पटरी से उतर गए.
मुंबई-हावड़ा डाउन लाइन पर 4 वैगन के डिरेल होने के बाद बिलासपुर से अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम पहुंची है और ट्रैक की मरम्मत का कार्य जारी है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

डाउन लाइन के प्रभावित होने से कुछ ट्रेन भी प्रभावित हुई हैं. फिलहाल, रेलवे ट्रैक की मरम्मत में कितने घन्टे लगेंगे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. रेलवे की टीम लगातार मरम्मत का कार्य कर रही है.

error: Content is protected !!