Janjgir Dahej Pratadna : दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति को बाराद्वार के डूमरपारा से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

 



आपको बता दें, पीड़ित महिला ने बाराद्वार थाने में 21 जुलाई 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसके पति देवराम बरेठ और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं. महिला परामर्श केंद्र जांजगीर में भी दोनों पक्षों का समझौता नहीं हुआ था.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : 41वें चक्रधर समारोह का 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा आयोजन, तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां...पढ़िए

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 498 ए, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था. इस मामले में आरोपी पति देवराम बरेठ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Crime Meeting : एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश, लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण', अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान...60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश...
error: Content is protected !!