JanjgirChampa Murder Arrest : पति की हत्या करने वाली आरोपी पत्नी को पुलिस ने घठोली चौक के पास किया गिरफ्तार, भेजी गई जेल

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने पति की हत्या करने वाली आरोपी महिला को घठोली चौक के पास से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, 25 जुलाई 2022 को घठोली चौक के पास रहने वाले 33 वर्षीय विजय सूर्यवंशी, शराब पीने का आदी था और शराब पीकर पत्नी, बच्चे से अक्सर विवाद करता था. सोमवार की सुबह भी विवाद हुआ तो विजय को परिजन ने समझाया था, लेकिन शाम को विजय सूर्यवंशी, फिर शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी फ़ोटो बाई से मारपीट की.इस दौरान पति विजय ने चाकू दिखाया तो पत्नी फ़ोटो बाई ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे पति गम्भीर रूप से घायल हो गया था. इसके बाद पत्नी फ़ोटो बाई ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी थी और पुलिस ने पति विजय को चाम्पा अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसने दम तोड़ दिया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : आरक्षक की पत्नी से डरा-धमकाकर 11 सौ रुपये वसूलने वाली 2 महिला सहित 3 आरोपियों को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया, खुद को किन्नर बताते पहुंची थी दोनों आरोपी महिलाएं, फिर आरक्षक की पत्नी से इस तरह की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

दूसरी ओर, पति की पिटाई से पत्नी को भी चोट आई थी, जिसके बाद उसे भी अस्पताल में भर्ती किया गया था और आज आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  शिक्षकों ने संभाली बाल दिवस की कमान, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में अनूठी विशेष प्रार्थना सभा ने जीता विद्यार्थियों का दिल

Related posts:

error: Content is protected !!