रश्मिका मंदाना ने मारी ऐसी आंख कि घायल हो गए लाखों दिल, लाल लहंगे में लगीं बहुत ही ग्लैमरस. देखिए तस्वीर..

रश्मिका मंदाना की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और वह अपने चाहने वालों को खुद से कनेक्ट रखने का कोई मौका भी नहीं छोड़ती हैं. अक्सर रश्मिका अपने फैंस के साथ अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती हैं, जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद करते हैं. इस बीच रश्मिका मंदाना की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह लाल रंग का लहंगा पहने हुए हैं.

 



 

 

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना हाल ही में Indian Couture Week के 15वें एडिशन का हिस्सा बनी थी. वरुण बहल द्वारा डिजाइन किए गए लाल रंग के फ्लोरल लहंगे में रश्मिका मंदाना काफी खूबसूरत दिख रही थीं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

 

 

रश्मिका मंदाना शो स्टॉपर के तौर पर रैंप पर ऐसे चलीं कि हर किसी की निगाहें उन्हीं पर टिकी रह गईं. बहुत ही कॉन्फिडेंट अंदाज में रैंप वॉक करते हुए रश्मिका मंदाना ने अपने अंदाज से मंच पर आग लगा दी.

 

 

रश्मिका मंदाना ने स्माइल किया और ऑडियंस की तरफ हाथ हिलाते हुए अभिवादन किया. रश्मिका मंदाना के इस अंदाज से हर कोई प्रभावित हुआ.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

 

 

फैशन शो से रश्मिका मंदाना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई हैं, जिनपर उनके फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. रश्मिका के अंदाज को देखकर उनके फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. इनमें से एक तस्वीर में रश्मिका मंदाना ने फोटोग्राफर्स को आंख मारते हुए पोज भी दिए, जिसे देखकर उनके फैंस के दिल जरूर घायल हो गए होंगे.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!