2024 में कौन होगा पीएम पद का चेहरा? अमित शाह ने किया खुलासा; बीजेपी को लेकर किया बड़ा दावा

भाजपा ने पटना से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों का उद्घोष कर दिया है। रविवार को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को अभी से बूथ पर जाकर काम करने का निर्देश दिया।

 



अमित शाह ने कहा कि विश्वास है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में 2024 में अभी से अधिक सीटें जीतकर भाजपा की सरकार बनेगी। वह ज्ञान भवन में भाजपा के सात मोर्चों की संयुक्त कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी अध्यक्षता की।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि आदिवासी महिला राष्ट्रपति पद पर आसीन हुई हैं। इससे पहले दलित समुदाय के रामनाथ कोविंद पदासीन हुए। यह तभी संभव हुआ है जब देश का नेतृत्व मोदी जी कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित, उपेक्षितों के मसीहा के रूप में काम कर रहे हैं। आजादी के बाद पहली बार सबसे अधिक आदिवासी, दलित, पिछड़ा और ग्रामीण पृष्ठभूमि के सर्वाधिक मंत्री केन्द्रीय मंत्रिमंडल में हैं

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!