क्या अगले महीने लॉन्च होगी… इस बुलेट कंपनी की 2 मोटरसाइकिलें? शेयर टीजर में छिपे हैं कई राज…जानिए

नई दिल्ली. रॉयल एनफील्ड अगले महीने अगस्त में रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लॉन्च के पहले कंपनी ने टीजर जारी किया है। रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को 7 अगस्त 2022 को लॉन्च किया जाएगा।

 



Royal Enfield Hunter 350 Teaser

रॉयल एनफील्ड की ओर से ‘ब्लॉक योर डेट’ रिमाइंडर एक हफ्ते की उलटी गिनती शुरू करता है। शेयर किए गए इस 10 सेकेंड टीजर वीडियो में काफी राज छुपे हुए दिखाई पड़ रहे हैं, जो अगले महीने ही खुलेंगे। दिलचस्प बात ये है कि टीजर में बुलेट का भी जिक्र है, जहां कयास लगाया जा रहा है कि कंपनी 5 अगस्त को इसके बारे में कोई बड़ी घोषणा कर सकती है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बाराद्वार राइस मिल की बैठक आयोजित, राइस मिल एसोसिएशन का हुआ गठन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस बाइक के कुल दो वेरिएंट में लॉन्च करने वाली है। वहीं इसके स्पाई शॉट्स से भी ये पुष्टि की है। Royal Enfield हंटर 350 को दो अलग-अलग वेरिएंट में देखा जाता है उन्हें थोड़े अलग हार्डवेयर और इसमें कलर ऑप्शन भी दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बाराद्वार थाना परिसर में किया गया एकता वृक्षारोपण, SP प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, बाराद्वार थाना प्रभारी नरेंद्र यादव, नपं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा रहे मौजूद

कंपनी ने इस बाइक का डिजाइन काफी बेहतर बनाया है। वहीं इसका डिजाइन ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्विन की याद दिलाता है। इसके साथ ही इसमें पीछे की ओर एक टियरड्रॉप के आकार का ईंधन टैंक मिलता है।

रेट्रो स्टाइल में बॉडी पैनल के साथ सर्कुलर हेडलाइट, टेललाइट और इंडिकेटर हैं। डिजाइन के रूप में ये सबसे हल्की रायल एनफीड की बाइक है।

error: Content is protected !!