Janjgir Arrest : चार थाना क्षेत्रों सारागांव, अकलतरा, जैजैपुर और सक्ती क्षेत्र में हुई थी 11 चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख के जेवरात पुलिस ने बरामद किया

जांजगीर-चाम्पा. जिले के 4 थाना क्षेत्रों सारागांव, अकलतरा, जैजैपुर और सक्ती क्षेत्र में हुई 11 चोरियों का पुलिस ने खुलासा किया है. मामले के 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी खरसिया थाने की कस्टडी से फरार था. तीनों आरोपी से 8 लाख का जेवरात को बरामद किया गया है. साथ ही, 8 मोबाइल, 2 बाइक और 30 हजार नगद भी जब्त किया गया है. तीनों आरोपी सक्ती क्षेत्र के रहने वाले हैं.



इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : टेलीग्राम के जरिए डबल मुनाफा का झांसा देकर 27 लाख की ठगी, औरंगाबाद से 2 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से मोबाइल, ATM, बैंक पासबुक और 2 हजार नगद जब्त, साइबर थाना पुलिस की कार्रवाई

11 चोरी का खुलासा : 3 बदमाश आए पकड़ में तो पुलिस ने ली राहत की सांस… VIDEO

एडिशनल एसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि 3 आरोपी अमृत पटेल, उत्तम शर्मा और नागेंद्र पटेल ने जिले के 4 थाना क्षेत्रों में 11 चोरियां की थी, जिसके बाद चोरों की पतासाजी करने अलग-अलग टीम बनाई गई थी. मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Arrest : हनुमान जी की प्रतिमा खंडित करने वाला बदमाश गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद के चलते बदमाश ने हनुमान जी की प्रतिमा को किया था खंडित, एक अन्य जगह पर शिव मंदिर में त्रिशूल तोड़ने का भी किया था प्रयास, हाथ में आई चोट...

error: Content is protected !!