IND vs WI: टीम इंडिया को मिल गया वर्ल्ड चैंपियन गेंदबाज! ऑस्ट्रेलिया में कमाल करने को तैयार

अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल में बेहद ही शानदार शुरुआत की है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को मौका मिल सकता है.

 



टीम इंडिया अभी वेस्टइंडीज के दौरे पर है. 5 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में उसने विंडीज को 7 विकेट से हराया. इस तरह से भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है.

अब 2 मैच अमेरिका में होने हैं. मेजबान वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 164 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने लक्ष्य को 19 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया. सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक लगाया और प्लेयर ऑफ द मैच बने.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

23 साल के अर्शदीप सिंह ने तीसरे टी20 में 4 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिया. इस दौरान उन्होंने स्लॉग ओवर में अच्छी गेंदबाजी की. 18वें ओवर में उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए. वहीं 20वें ओवर में 10 रन आए और एक विकेट भी लिया.

इससे पहले टी20 सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 17वें ओवर में 4 जबकि 19वें ओवर में 5 रन दिए थे. दूसरे टी20 इंटरनेशनल की बात करें, तो उन्होंने 17वें ओवर में 4 और 19वें ओवर में सिर्फ 6 रन खर्च किए थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

हर मैच में लिए विकेट

इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने करियर के हर टी20 इंटरनेशनल में कम से कम एक विकेट लिया है. करियर के पहले मैच में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 3.3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए थे.

वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में 24 रन खर्च करके 2 विकेट अपने नाम किए थे. वहीं दूसरे टी20 में उन्होंने 26 रन देकर एक विकेट लिया था. इतना ही नहीं इस गेंदबाज की इकोनॉमी भी बेहतरीन है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!