Janjgir Arrest : महिला को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला,आरोपी जेठ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. फगुरम चौकी पुलिस ने महिला को आत्महत्या के दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी जेठ को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, मामला 2020 का है. महिला को उसका जेठ, खेत के खूंटा गाड़ने की बात को लेकर गाली-गलौज करता था, जिससे तंग आकर महिला ने जहर सेवन करके आत्महत्या कर ली थी.

पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी जेठ धनसाय बघेल के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच कर रही थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण से खैरताल तक सड़क की हालत जर्जर, जिला पंचायत सदस्य सहित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति एवं निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, महानदी पुल पर चक्काजाम दी चेतावनी...

विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपी जेठ धनसाय बघेल की घर में होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी जेठ धनसाय बघेल निवासी बांधापाली को न्यायिक हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान मृतिका को प्रताड़ित करने की बात सामने आई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कुटीघाट में बने ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया, शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग के ब्रिज को दोनों ओर से किया गया ब्लॉक, बेरिकेडिंग की गई, पढ़िए... 14 दिन ब्रिज पर आवागमन बंद रहेगा... विभाग के आदेश में क्या लिखा है...

पुलिस ने आरोपी जेठ धनसाय बघेल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!