महिला IAS अधिकारी ने अपने घर पर मंगाया शराब, फिर हुआ ये कांड, जानें पूरा मामला…पढ़िए

गुरुग्राम। एक सेवानिवृत्त महिला आईएएस अधिकारी को घर पर शराब आपूर्ति करने का झांसा देकर कथित रूप से दो लाख रुपये की ठगी की गई। महिला अधिकारी ने इसके लिए ऑनलाइन ऑर्डर दिया था।

 



सुशांत लोक निवासी जोहरा चटर्जी के अनुसार, वह 23 जुलाई को एक दावत की व्यवस्था करने में व्यस्त थीं, जब उन्होंने शाम करीब छह बजे एक वेबसाइट पर ऑर्डर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे मेरे मोबाइल फोन पर एक कॉल आया। जल्दी में होने के कारण मैंने कॉल करने वाले पर भरोसा करते हुए उससे अपना क्रेडिट कार्ड नंबर और वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) साझा किया।’’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि इसके बाद उन्हें एक एसएमएस मिला कि उनके क्रेडिट कार्ड से 630 रुपये डेबिट किए गए हैं, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि क्रेडिट कार्ड से 1,92,477.50 रुपये खर्च किये गये थे।

पुलिस ने कहा कि पहले भी कई अन्य लोगों को वेबसाइट के माध्यम से ठगा गया है। एक अगस्त को गुरुग्राम पुलिस ने एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने घर पर शराब पहुंचाने का वादा करके एक लाख रुपये से अधिक की ठगी की थी।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

साइबर अपराध पुलिस थाना (पूर्व) के प्रभारी बिजेंद्र कुमार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की शिकायत पर कहा, ‘‘हमने धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर की निगरानी शुरू कर दी है, आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।’’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!