Janjgir Arrest : चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने का मामला, एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया में चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने के मामले में एक आरोपी को धुरकोट गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, भारत सरकार गृह मंत्रालय के एनसीआरबी नई दिल्ली से साइबर टीम की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी द्वारा अपने मोबाइल से बच्चों का अश्लील वीडियो इंस्ट्राग्राम पर अपलोड करने के मामले में आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने आईटी एक्ट 67 बी, के तहत जुर्म दर्ज किया था. पुलिस ने इस मामले में धुरकोट के रहने वाले आरोपी हरीश पटेल को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

आपको बता दें कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने का मामला जांजगीर-चाम्पा जिले में पहले भी आ चुका है और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

Related posts:

error: Content is protected !!