JanjgirChampa Bhojli Tyohar : बहेराडीह में भोजली प्रतियोगिता आयोजित, प्रीति ने मारी बाजी, सभी विजेताओं को 15 अगस्त को किसान स्कूल में किया जाएगा पुरस्कृत

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा जनपद उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव ने अपने गोद ग्राम बहेराडीह में इस बार भोजली प्रतियोगिता का आयोजन कराया और प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रीति कश्यप को 1000 रूपये, द्वितीय उत्तरी कंवर को 500 रूपये, तृतीय कंचन कश्यप पिता सुजीत कश्यप को 300 रूपये और सांत्वना पुरुस्कार 151 रूपये आरती यादव, उर्मिला यादव और पायल यादव आदि सभी विजेता प्रतिभागी को उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव के सौजन्य से दिया जावेगा.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

उक्त पुरुस्कार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसान स्कूल में ध्वजारोहण के पश्चात प्रमाण पत्र और मेमोंटो के साथ सम्मानीत किया जायेगा.

प्रतियोगिता को सफल बनाने गाँव की उपसरपंच चंदा सरवन कश्यप, पूर्व उपसरपंच जितेंद्र यादव, ग्राम बैगा श्याम कंवर मितानिन रामबाई यादव, लक्ष्मीन यादव, भगवती यादव, एमटी उत्तरी कंवर, नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन की सचिव पुष्पा यादव, सक्रिय महिला ललिता यादव, कृषक संगवारी दीनदयाल यादव, कोटवार जानकी चौहान तथा गाँव के पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण विशेष रूप से उपस्थित रहे। भोजली प्रतियोगिता का शुभारम्भ सकून यादव के नेतृत्व में भोजली गीत और ग्राम बैगा श्याम कंवर ने विधिवत पूजा अर्चना कर किया. तत्पश्चात भोजली का तालाब में विसर्जन किया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!