‘आश्रम‘ के ‘बाबा निराला‘ की पत्नी की खूबसूरती के आगे फीकी हैं ‘पम्मी‘ और ‘बबिता‘, यकीन नहीं तो खुद देखें तस्वीरें..

नई दिल्ली: बाॅबी देओल फिल्म इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से हैं जिनके करियर में काफी उतार-चढ़ाव रहा है। जहां करियर के शुरूआत में बाॅबी की फिल्मों ने काफी धमाल मचाया वहीं बाद में बाॅक्स ऑफिस पर औसत रहीं। लेकिन एक बार फिर से बाॅबी ने खुद को ‘आश्रम‘ से साबित किया। ‘आश्रम‘ ने उनकी किस्मत को फिर से चमका दिया। इसके सभी सीजन में बाॅबी ने ‘बाबा निराला‘ के रोल में अपनी बेहतरीन एक्टिंग का दम दिखाया।

 



 

 

हालांकि इसकी वजह से बाॅबी काफी विवादों में भी घिरे रहे। इस सीरीज में भले ही बाॅबी खूबसूरत हसीनाओं के बीच घिरे नजर आए हों, लेकिन आपको बता दें कि एक्टर की रियल लाइफ वाईफ खूबसूरती में सभी को मात देती हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

यकीन नहीं तो खुद देख सकते हैं आप…

 

https://www.instagram.com/reel/ChIfHOCDALJ/?utm_source=ig_web_copy_link

 

 

बहेद खूबसूरत हैं बाॅबी देओल की पत्नी‘बाबा निराला‘ यानी बाॅबी देओल हाल ही में अपनी पत्नी तान्या के साथ स्पाॅट किए गए। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस दौरान दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। बाॅबी अपनी पत्नी को कैमरे के सामने प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं जहां बाॅबी ब्लैक एंड व्हाइट कुर्ते में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी तान्या पिंक प्रिंटेड साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। बेहद ही कम मौको पर बाॅबी को उनकी पत्नी के साथ देखा जाता है।लोग कर रहे हैं ऐसे-ऐसे कमेंट्सबाॅबी देओल के इस वीडियो पर फैंस के मिले जुले कमेंट्स आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर जहां कई यूजर्स उनकी जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई लोग कमेंट कर बोल रहे हैं कि तान्या गुस्से में नजर आ रही हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘दोनों घर से लड़कर आए हैं।‘ तो एक लिखता है, ‘भाभी जी इतने गुस्से में क्यों हैं।‘ वहीं कई तान्या की खूबसूरती की तारीफ करते दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!