Janjgir Problem : चार दिन से हो रही बारिश के बाद घर में घुसा पानी, 1 फीट भर गया है पानी, तालाब का पानी भी घुसने लगा है घर में

जांजगीर-चाम्पा. तेज बारिश से जैजैपुर ब्लॉक के घिवरा गांव के रमेश कश्यप के घर में पानी घुस गया है और घर में 1 फीट पानी भर गया है. 4 दिनों से हो रही बारिश के बाद घर में पानी भरा हुआ है. घर में पानी भरने से रमेश कश्यप और उसके परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही, घर के पास का तालाब बारिश के कारण लबालब भरा हुआ है. तालाब का पानी भी अब बहकर रमेश कश्यप के घर के पास बनी नाली के जरिए घर में घुस रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, आरोपी गिरफ्तार, 5 आरोपी की पहले हुई थी गिरफ्तारी...

रमेश कश्यप ने जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाईन नंबर पर इसकी जानकारी दी थी, जिसके बाद ग्राम पंचायत घिवरा के सचिव तुलसी पटेल ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई है और घर में पानी भरे होने से रमेश कश्यप की परेशानी बढ़ी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े पर एल्डरमैन बनाने के लिए ढाई लाख रुपये लेने के आरोप के बाद सियासत गरमाई, कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने अब ये कहा... पढ़िए...
error: Content is protected !!