Janjgir Arrest : घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला शख्स गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. अड़भार चौकी पुलिस ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



अड़भार चौकी क्षेत्र की महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 अगस्त को वह अपने घर में अकेली थी, तभी धरम लाल भारद्वाज घर में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा. पुलिस ने रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 456, 354 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच कर रही थी.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

विवेचना के दौरान आरोपी धरम लाल भारद्वाज के घर में होने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद मौके पर पुलिस ने दबिश देकर बोकरेल निवासी आरोपी धरम लाल भारद्वाज को गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!