Sheorinarayan Mahanadi Flood : शिवरीनारायण में महानदी के शबरी सेतू में 24 घण्टे बाद भी पानी ऊपर बह रहा, गंगरेल से पानी छोड़े जाने के बाद महानदी एक बार फिर उफान पर, मार्ग 24 घण्टे से बन्द

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण में महानदी के शबरी सेतू में 24 घण्टे बाद भी पानी ऊपर बह रहा है, जिसके बाद आवागमन बन्द है. गंगरेल से पानी छोड़े जाने के बाद महानदी एक बार फिर उफान पर है और लगातार बारिश, बाढ़ के बाद जिले 7 मकान टूट गए हैं, वहीं 90 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. दूसरी ओर, जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 416 लोगों को राहत शिविर में रखा गया है. जिला प्रशासन के मुताबिक, जिले में बाढ़ से जन और पशु की हानि नहीं हुई है. राहत की बात यह भी है कि महानदी का जलस्तर कम हो रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : नवविवाहिता की मौत, नैला क्षेत्र का मामला, मौके पर पहुंची थी CSP, तीन माह पहले हुई थी शादी, FSLकी टीम ने भी जांच की...

शिवरीनारायण पुल पर महानदी का पानी ऊपर आने के बाद बिलासपुर-सारंगढ़-कसडोल-बलौदाबाजार मार्ग बंद हो गया है. पिछले 24 घण्टे से आवागमन बन्द होने से वाहनों की कतार भी लग गई है. दूसरी ओर, महानदी में आई बाढ़ के बाद तटीय इलाके में अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही, जिले के कई नदी-नाले उफान पर है, जिससे दर्जनों गांवों का सम्पर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : RTO उड़नदस्ता कोरबा की टीम के द्वारा जांच के नाम पर वसूली, विधायक ब्यास कश्यप ने कहा, 'एंट्री वसूली जमकर हो रही है. यह बड़ी राशि किसकी जेब में जा रही है, बड़ा सवाल है' ?
error: Content is protected !!