Twitter इस्तेमाल करने के लिए इस महिला को 34 साल के लिए भेज दिया गया Jail, जानिए क्या है मामला…

Saudi Arabia Woman Jailed for using Twitter: आज के दौर में सोशल मीडिया का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है और लगभग हर कोई अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करता है. इन प्लेटफॉर्म्स में ट्विटर (Twitter) और इंस्टाग्राम (Instagram) जैसे नाम शामिल हैं. इन प्लेटफॉर्म्स के कुछ नियम और गाइडलाइन्स हैं जिनका पालन करते हुए आप अपने मतों को पूरी स्वतंत्रता के साथ व्यक्त कर सकते हैं. हाल ही में, एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें एक महिला को ट्विटर यूज करने के लिए 34 वर्षों के लिए जेल (Jail) भेज दिया गया. आइए जानते हैं कि यह महिला कौन हैं और आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्हें ट्विटर यूज करने के लिए सलाखों के पीछे भेज दिया गया..

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : जिले में 3 नए DSP की हुई पोस्टिंग, एसपी ने जिले के कार्यक्षेत्र का किया विभाजन... देखिए 5 DSP को कहां-कहां की मिली जिम्मेदारी...

 

 

Twitter इस्तेमाल करने के लिए ये महिला गईं Jail

आपको बता दें कि ये मामला सऊदी अरब (Saudi Arabia) का है. वहां की एक 34-वर्षीय महिला, सलमा अल-शहब (Salma al-Shehab) के साथ ये हादसा हुआ है. सलमा यूके (UK) की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स (University of Leeds) की एक पीएचडी (PhD) स्टूडेंट हैं जो छुट्टियों में अपने देश गई हुई हैं. यहां, इस महिला को 34 सालों के लिए जेल की सलाखें के पीछे भेज दिया गया है.

 

 

 

जानिए जेल भेजे जाने के पीछे का कारण

आपको बता दें कि सलमा पर यह आरोप लगाया गया कि वो ट्विटर (Twitter) पर उन अकाउंट्स को फॉलो करती हैं जो जनता में अशान्ति को बढ़ावा देते हैं और राष्ट्रीय और सिवल सुरक्षा को अस्थिर करते हैं. सऊदी अरब के खास टेररिस्ट कोर्ट ने सलमा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने के लिए तीन साल की सजा सुनाई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : जिले में 3 नए DSP की हुई पोस्टिंग, एसपी ने जिले के कार्यक्षेत्र का किया विभाजन... देखिए 5 DSP को कहां-कहां की मिली जिम्मेदारी...

 

 

इसके बाद एक पब्लिक प्रोसेक्यूटर ने अपील कोर्ट से रिक्वेस्ट की कि सलमा के ‘दूसरे क्राइम्स’ पर भी ध्यान दिया जाए और इस तरह सलमा की सजा तीन साल से बढ़ाकर 34 साल कर दी गई. जेल की सजा के साथ 34 साल के लिए ट्रैवल बैन भी लगा दिया गया है.

 

 

एक रिपोर्ट का कहना है कि सलमा, जो दो बच्चों की मां भी हैं, कोर्ट में एक नई अपील फाइल करेंगी और इस ‘अन्याय’ के खिलाफ लड़ेंगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : जिले में 3 नए DSP की हुई पोस्टिंग, एसपी ने जिले के कार्यक्षेत्र का किया विभाजन... देखिए 5 DSP को कहां-कहां की मिली जिम्मेदारी...
error: Content is protected !!