छत्तीसगढ़: चोरी के शक में दो युवकों की बर्बर पिटाई, वीडियो वायरल होने के… बाद 5 आरोपी गिरफ्तार…पढ़िए

बिलासपुर। चोरी के शक में दो युवकों की पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि दो युवकों की बर्बरता से पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में देखा गया कि लोहे के पोल में बांधकर इन युवकों ने जमकर पीटा था।

 



इसके जानलेवा हमला माना जा रहा था। बेल्ट और लाठी डंडे से युवकों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ हमला किया था, इन पर चोरी आरोप लगाया गया था।

इसे भी पढ़े -  Champa News : कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस, बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति, कांग्रेस नेताओं ने कहा...

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर मे दो दलित युवकों को हाथ पैर बांधकर बुरी तरह पीटा और पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। ये कैसा राज है @bhupeshbaghel जी? pic.twitter.com/k24WNXcZ4a

— कुश (अंबेडकरवादी ) (@Kush_voice) August 19, 2022

मामला सीपत थाना क्षेत्र के डंगनिया का है, यह मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया था। अब इसी मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। घटना में प्रयुक्त बेल्ट, लाठी डंडा भी जब्त किया गया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police News : नगर पंचायत खरौद में खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र, फिलहाल 4 पुलिसकर्मियों की तैनाती, प्रधान आरक्षक को मिली जिम्मेदारी... देखिए SP का आदेश...
error: Content is protected !!