छत्तीसगढ़: राज्य में स्थित इस मशहूर कंपनी को जल्द खरीदेगी Adani Group, जानिए कितने में हुई डील…पढ़िए

दुनिया के चौथे और एशिया के सबसे बड़े रईस उद्योगपति गौतम अडानी के ग्रुप आये दिन नए नए कारनामे अपने नाम कर रहा है. इस बार अडानी ग्रुप की अडानी पावर कंपनी एक बड़ी कंपनी को खरीदने जा रही है। अडानी पावर ने जिस कंपनी को ख़रीदा है उसका नाम डीबी पावर है, जो कि छत्तीसगढ़ राज्य में है। आपको बता दे कि अडानी पावर ने यह डील 7,017 करोड़ रुपये में पूरी हुई है।

 



क्या है डीबी पावर

आपको बता दें कि डीबी पावर (DB Power), छत्तीसगढ़ के जिला जांजगीर चांपा में चल रहे 2×600 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट चलाती है। कंपनी की स्थापना अक्टूबर 2006 में हुई थी। डिलिजेंट पावर (DPPL) के पास फिलहाल डीबी पावर की होल्डिंग है. डीबी पावर के पास अपनी क्षमता के 923.5 मेगावाट के लिए लॉन्ग और मिड टर्म की बिजली खरीद समझौते हैं।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

मजबूत हुई कंपनी

अडानी समूह की कंपनी अडानी पावर का कहना है कि अधिग्रहण से कंपनी को छत्तीसगढ़ राज्य में थर्मल पावर के लिए काफी मदद मिलेगी. जिसके बाद यह कंपनी और मजबूत हो गई है।

इस डील को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी लेना है, जो अभी नहीं मिली है। कंपनी ने इस बात की जानकरी दी हे कि इन दोनों कंपनियों के बीच 31 अक्टूबर 2022 तक एमओयू की शुरुआती अवधि होगी, और इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

शेयर मार्केट में आई तेजी

इस डील के बाद अडानी पॉवर के शेयर में तेजी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर, अडानी पावर के शेयर 12.80 रुपये या 3.20% की बढ़त के साथ 412.20 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, कंपनी का मार्केट कैप 1,58,983.02 करोड़ रुपये है।

इसे भी पढ़े -  CG News : 18 IPS के तबादले, देखिए सूची... किन्हें, कहां मिली पोस्टिंग...

Related posts:

error: Content is protected !!