छत्तीसगढ़: ममता हुई शर्मशार! पिता ने मासूम के साथ की हैवानियत, तो मां ने भी की…ऐसी हरकत…पढ़िए

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां माता-पिता औने ने अपने ही बच्ची के साथ ऐसी हैवानियत की कि उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं मौत होने के बाद दोनों ने मामले को छुपाने के लिए शव को नदी में भी फेक दिया।

 



दरअसल, मामला अंबिकापुर का है, जहां नशे में धुत्त पिता ने अपनी ही मासूम बेटी की लात मारकर हत्या कर दी। इस मामले में मासूम की मां की ममता भी शर्मशार हो गई। बच्ची की हत्या को छिपाने के पति का साथ देते हुए बेटी के शव को नदी में फेंका फिर थाने में जाकर अपहरण की झूठी रिपोर्ट भी लिखा दी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 

अपहरण का मामला दर्ज होनें के बाद पुलिस जांच में जुट गई, जिसके बाद खुलासा हुआ कि दोनों पति-पत्नी ही ने ही घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद कमलेश्वरपुर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया।

error: Content is protected !!